खोरीमहुआ में हिट एंड रन मामलों की समीक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी व गश्ती तेज करने का निर्देश

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को हिट एंड रन से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद खोरीमहुआ ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज सभी लंबित हिट एंड रन मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। प्रत्येक थाना क्षेत्र से अद्यतन रिपोर्ट लेते हुए लंबित प्रकरणों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवारों को समयबद्ध सहायता मिलना प्राथमिकता है। साथ ही सड़क सुरक्षा उपायों को और अधिक सख्ती से लागू करने पर बल दिया गया।

बैठक के दौरान एसडीएम ने निर्देश दिया कि—

लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए।

संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बढ़ाई जाए।

रात्रि गश्ती को और मजबूत किया जाए।

तेज रफ्तार व लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि हिट एंड रन घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस एवं प्रशासन समन्वित प्रयास करें, ताकि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाया जा सके।

About Author

error: Content is protected !!