धनबाद सदर अस्पताल का विवाद हुआ समाप्त, आपसी सहयोग से होगा 420 बेड का निर्माण






धनबाद सदर अस्पताल विवाद समाधान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


धनबाद सदर अस्पताल विवाद हुआ समाप्त

धनबाद सदर अस्पताल की चहारदीवारी के निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद का समाधान हो गया है। गुरुवार को निर्माण कार्य स्थल पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधे श्याम गोस्वामी, सिविल सर्जन और अँचलाधिकारी की मौजूदगी में विवाद की बातें खारिज कर दी गई।

पति–पत्नी का विवाद पहुंचा धनबाद थाना, बच्चों संग न्याय की गुहार

राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि यहाँ किसी तरह कोई विवाद नहीं है और आपसी सहयोग से 420 बेड के अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है।

सिविल सर्जन ने भी विवाद की बातों को दरकिनार करते हुए कहा कि इस अस्पताल के निर्माण से धनबादवासियों को सहूलियत होगी और यहाँ क्रिटिकल केसेस का भी इलाज संभव होगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इसका लाभ धनबादवासियों को मिलेगा।

केंदुआडीह में गैस रिसाव पर उबाल, दो महिलाओं की मौत, सड़क जाम



About Author

error: Content is protected !!