पति–पत्नी का विवाद पहुंचा धनबाद थाना, बच्चों संग न्याय की गुहार

पति–पत्नी का विवाद पहुंचा धनबाद थाना, बच्चों संग न्याय की गुहार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : सदर थाना परिसर में बुधवार को एक पारिवारिक विवाद का मामला अचानक चर्चा का विषय बन गया। पति–पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ थाना पहुंचे, जहाँ दोनों तरफ से आरोप–प्रत्यारोप का दौर देखने को मिला।

पति ने पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए और बताया कि यह पूरा मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा है। वहीं पत्नी कविता कुमारी ने बताया कि 12 दिसंबर 2017 को उनकी शादी हुई थी और शादी के कुछ समय बाद से ही पति उन पर शक करने लगे।
कविता का आरोप है कि पति बच्चों को भी उसके खिलाफ सीख देते हैं, जिस कारण घर में लगातार तनाव की स्थिति बनी रहती है।

कविता ने कहा कि वह फिलहाल धैया क्षेत्र में बच्चों के साथ रहकर निजी कार्यक्रमों में काम करते हुए जीवन यापन कर रही है। उसने कहा कि पति के शक और प्रताड़ना ने उसे मानसिक रूप से कमजोर कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद वह अपने पति और ससुराल के साथ रहना चाहती है।

मामला तब और दिलचस्प हो गया जब मीडिया के प्रयास से दंपति को घर भेजने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर पति पत्नी को छोड़कर चला गया।
कविता ने बताया कि उसका ससुराल केंदुआडीह थाना के पास है और वह अपने पति, ससुर, सास के साथ रहकर परिवार को बचाना चाहती है।

फिलहाल यह मामला पारिवारिक विवाद से बढ़कर न्याय की गुहार बन चुका है। अब पत्नी को इंसाफ कब मिलेगा, यह देखना बाकी है।

 

About Author

error: Content is protected !!