राजगंज में मनाया गया मातृ–पितृ आदर उत्सव, बच्चों ने किया माता–पिता का सम्मान

राजगंज में मनाया गया मातृ–पितृ आदर उत्सव, बच्चों ने किया माता–पिता का सम्मान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट : अजय शर्मा

राजगंज प्रखंड के दलूडीह स्थित बस गार्डन स्कूल में आज पहली बार मातृ–पितृ आदर उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में सभी अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था। बच्चे अपने-अपने माता–पिता के साथ स्कूल पहुंचे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने अभिभावकों को पुष्प माला पहनाकर सम्मान दिया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। स्कूल परिसर भावनात्मक और संस्कार से भरे माहौल में गूंज उठा।

समारोह को सफल बनाने में स्कूल के संस्थापक प्रमोद चौरसिया सहित शिक्षक–शिक्षिकाओं ने अहम भूमिका निभाई। सभी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और उनका हौसला बढ़ाया।

मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। बच्चों ने झारखंडी नृत्य, पंजाबी नृत्य, मराठी नृत्य और राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चियों की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।

स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों और बच्चों के लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम में राजगंज मुखिया बंदना बारुई सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

About Author

error: Content is protected !!