जमशेदपुर DC करन सत्यार्थी को फिर ACB का समन, शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया

जमशेदपुर DC करन सत्यार्थी को फिर ACB का समन, शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलायाझारखंड शराब घोटाले की जांच कर रही एसीबी ने जमशेदपुर के उपायुक्त करन सत्यार्थी को एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब किया है। उन्हें शुक्रवार को समन भेजकर पेश होने को कहा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसीबी इससे पहले भी करन सत्यार्थी से दो बार पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कई अहम सवालों के जवाब अब तक नहीं मिले हैं। इस मामले में उन्हें गवाह नहीं, बल्कि आरोपी की हैसियत से बुलाया गया है।

जांच में सामने आया है कि जब करन सत्यार्थी उत्पाद विभाग में तत्कालीन आयुक्त थे, उस दौरान विजन और मार्शन नाम की दो कंपनियों में से एक की बैंक गारंटी फर्जी पाई गई। बैंक प्रबंधक ने भी पुष्टि की है कि यह गारंटी न तो बैंक द्वारा जारी की गई थी और न ही उस पर मौजूद लेटर हेड और सिग्नेचर असली थे। इसके बावजूद एजेंसियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

झारखंड के इस बड़े शराब घोटाले में एसीबी ने पूर्व सचिव विनय चौबे सहित 13 लोगों पर नामजद FIR दर्ज की है। मामले में सबसे पहले विनय चौबे को गिरफ्तार किया गया था। एसीबी के अनुसार फर्जी बैंक गारंटियों की जांच नहीं होने से 38.44 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ।

नियमानुसार रिकवरी नहीं होने पर दो प्लेसमेंट एजेंसियों पर भारी बकाया निकला है—

विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड पर: ₹12,98,18,405

मार्शन इनोवेटिव सिक्यूरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर: ₹25,46,66,313

 

About Author

error: Content is protected !!