जसीडीह पैसेंजर ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतरीं, बड़ा हादसा टला

जसीडीह पैसेंजर ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतरीं, बड़ा हादसा टला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका: गुरुवार को दुमका रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। रामपुरहाट से दुमका होते हुए जसीडीह जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (संख्या 63081) अचानक पटरी से उतर गई। घटना स्टेशन के बिल्कुल नज़दीक हुई, जहां ट्रेन की दो बोगियां डिरेल होकर पास के इलेक्ट्रिक पोल से जा टकराईं। टक्कर में पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन की रफ्तार धीमी होने के कारण बड़ा नुकसान होने से बच गया। दो से तीन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही
रेलवे अधिकारी, आरपीएफ, स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुँच गए और जांच शुरू कर दी। स्टेशन प्रबंधक टीपी यादव ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। क्रेन पहुँचने के बाद पटरी से उतरी बोगियों को वापस लाइन पर चढ़ाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

इस बीच रेलवे कर्मचारी क्षतिग्रस्त पटरी और इलेक्ट्रिक पोल की मरम्मत में जुटे हैं। हादसे के बाद दोनों पटरियों पर रेल यातायात अस्थायी रूप से बाधित कर दिया गया है। दुमका एसडीएम कौशल कुमार ने भी स्थल पर पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की और बताया कि घायल यात्रियों का इलाज जारी है।

रेलवे और प्रशासन की टीम मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

About Author

error: Content is protected !!