धनबाद: गया पुल अंडरपास चौड़ीकरण कार्य का उपायुक्त और एसएसपी ने किया निरीक्षण
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद में जाम की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रशासन ने एक और अहम कदम बढ़ाया है। उपायुक्त महोदय और एसएसपी महोदय ने गया पुल अंडरपास चौड़ीकरण कार्य का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण क्षेत्र का बारीकी से जायजा लेते हुए कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान वरीय अधिकारियों ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद धनबाद वासियों को वर्षों से चली आ रही सड़क जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। अंडरपास चौड़ीकरण से मुख्य मार्ग पर वाहन दबाव में कमी आएगी और यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा।
अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखते हुए कार्य की गति तेज की जाए, ताकि निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो सके। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, आवाजाही और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था पर भी खास जोर दिया गया।