रामगढ़: हाजत से फरार आफताब अंसारी का शव बरामद, हिंदू टाइगर फोर्स पर दो FIR, एक गिरफ्तारी

रामगढ़: हाजत से फरार आफताब अंसारी का शव बरामद, हिंदू टाइगर फोर्स पर दो FIR, एक गिरफ्तारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ | रामगढ़ थाना से फरार आफताब अंसारी का शव शनिवार देर रात दामोदर नदी से बरामद हुआ। आफताब की फरारी और बाद में हुई मौत के बाद मामले ने सांप्रदायिक रंग ले लिया है। रामगढ़ पुलिस ने इस संबंध में हिंदू टाइगर फोर्स के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की है। एक आरोपी राजेश सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।

23 जुलाई को यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद आफताब को रामगढ़ पुलिस ने 25 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

उसी रात वह थाना हाजत से फरार हो गया।

फरारी के बाद इंस्पेक्टर पीके सिंह को निलंबित कर दिया गया।

देर रात दामोदर नदी से आफताब का शव बरामद हुआ।

दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज:

1. सलेहा खातून (आफताब की पत्नी) द्वारा – आफताब को दुकान से जबरन उठाकर मारपीट और अपहरण का आरोप।

2. नेहा सिंह (दुकान संचालक) द्वारा – मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और सांप्रदायिक टिप्पणी का आरोप।

क्या हुआ था उस दिन?

“टाइगर फोर्स” का नाम लेकर कुछ लोग अर्शी गारमेंट्स दुकान में घुसे।

आफताब को बेरहमी से पीटा गया और घसीटते हुए ले गए।

नेहा सिंह और अन्य स्टाफ को भी धमकाया और बदतमीजी की गई।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट:

दीपक सिसोदिया द्वारा फेसबुक पर दावा कि आफताब “लव जिहाद” और “ब्लैकमेलिंग” कर रहा था।

राजेश सिन्हा ने इस पोस्ट को वायरल किया और नेहा सिंह के मुस्लिम सहकर्मियों को निशाना बनाकर गंभीर आरोप लगाए।

नेहा सिंह को जान से मारने की धमकी:

प्राथमिकी में कहा गया कि राजेश सिन्हा और दीपक सिसोदिया ने धमकी दी कि “हिंदू टाइगर फोर्स” के लड़के उनके हैं और अगला निशाना वह खुद हो सकती हैं।

पुलिस की कार्रवाई:

राजेश सिन्हा गिरफ्तार।

दीपक सिसोदिया व अन्य की तलाश जारी।

रामगढ़ एसपी अजय कुमार के निर्देश पर विशेष टीमें गठित।

 

About Author

error: Content is protected !!