बरवाअड्डा के राजीव रंजन ने JPSC में हासिल की 15वीं रैंक, तैलिक समाज में खुशी की लहर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बरवाअड्डा क्षेत्र के कल्याणपुर गाँव के लाल राजीव रंजन (पिता स्व. नाग ऋषि रमन) ने झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) परीक्षा में 15वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन कर दिया। उनकी इस शानदार सफलता पर अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और गर्व महसूस किया।
समाज की ओर से अपील की गई कि—
“एक वक्त की रोटी कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी न रखें। उन्हें अच्छी शिक्षा दें ताकि वे भी ऊंचाइयों को छू सकें।”
इस अवसर पर जे.एम.एम. जिला सचिव शंकर महतो ने कहा,
“आज झारखंड के युवा जिस तरह आगे बढ़ रहे हैं, उसके पीछे हेमंत सरकार की विशेष नीतियों और प्रयासों का योगदान है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है।”
राजीव रंजन को सम्मानित करने के लिए तैलिक समाज के जिलाध्यक्ष श्री जगदीश साव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनबाद जिला युवा मोर्चा के जिला सचिव शंकर महतो, तालेबर महतो, बद्री साव, जगदीश महतो, बढ़ाजमुआ पंचायत मुखिया के पुत्र प्रकाश विश्वकर्मा, माहेश्वर महतो, हरी शंकर साव, दिनेश प्रसाद साव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए और उन्हें आशीर्वाद दिया।
राजीव रंजन की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गौरव
का माहौल है।