जोगता थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, पिस्टल व कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

जोगता थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, पिस्टल व कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : जोगता थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीती रात एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को हथियार के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बाइक पर सवार होकर इलाके में गश्त कर रहे हैं और किसी गंभीर घटना की योजना बना रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस ने पुराना श्याम बाजार स्थित सीआईएसएफ कैंप के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक सफेद रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (नंबर JH10CZ 6099) पर सवार एक संदिग्ध युवक को रोका गया।

तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस (KF 7.65 अंकित) बरामद हुए। पूछताछ में उसकी पहचान रोशन कुमार उर्फ रोशन भारती (उम्र लगभग 28 वर्ष), पिता – रामचंद्र भुइयाँ उर्फ राजकुमार भारती, निवासी – सिजुआ 10 नंबर मोड़, थाना – जोगता, जिला – धनबाद के रूप में हुई।

बरामद सामान:

एक देशी पिस्टल

दो जिंदा कारतूस (KF 7.65 अंकित)

टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (JH10CZ 6099)

अपराधिक इतिहास:
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रोशन भारती पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उस पर दर्ज मामलों की जानकारी:

1. जोगता थाना कांड संख्या 01/2018 – धारा 452, 386, 387, 427, 323, 504, 506, 34 भा.दं.वि.

2. जोगता थाना कांड संख्या 03/2025 – धारा 191(2), 191(3), 109, 126(2), 115(2), 352, 351(3) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथियों के बारे में भी कई अहम जानकारियाँ दी हैं। पुलिस ने उसके बताए स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, इस गिरफ्तारी से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई है। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

About Author

error: Content is protected !!