कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में बैन, 6 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स जुटाकर बना सोशल मीडिया सनसनी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!#नई_दिल्ली : CJI सूर्यकांत के कथित “कॉकरोच” बयान के विरोध में सोशल मीडिया पर तेजी से उभरी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का X अकाउंट गुरुवार को भारत में बैन कर दिया गया। X की ओर से बताया गया कि यह कार्रवाई भारत के स्थानीय कानूनों, कोर्ट के आदेश या कानूनी शिकायत के आधार पर की गई है।
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बैन की जानकारी साझा की। पिछले 6 दिनों में यह डिजिटल सटायर मूवमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लाखों लोगों ने इसे फॉलो करना शुरू कर दिया।
गुरुवार दोपहर 12:55 बजे तक इंस्टाग्राम पर CJP के फॉलोअर्स की संख्या करीब 1.26 करोड़ पहुंच गई थी। तुलना करें तो इंस्टाग्राम पर Bharatiya Janata Party के लगभग 87 लाख और Indian National Congress के करीब 1.33 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
वहीं X पर दोपहर 12 बजे तक CJP के लगभग 1 लाख 93 हजार फॉलोअर्स थे, लेकिन इसके बाद प्लेटफॉर्म ने अकाउंट को भारत में प्रतिबंधित कर दिया। फिलहाल पार्टी का फेसबुक पर कोई आधिकारिक अकाउंट मौजूद नहीं है।