सरकारी जमीन बचाने उतरे ग्रामीण, हथियार लहराने और अपहरण की कोशिश का आरोप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोविंदपुर (धनबाद):
गोविंदपुर अंचल अंतर्गत कुर्मीडीह मौजा में सरकारी जमीन को बचाने के लिए ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। सुबह करीब 8 बजे दर्जनों ग्रामीण 66 खाता की सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे के विरोध में कुर्मीडीह चौक के पास एकजुट हो गए।
गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता, थावे मंदिर चोरी कांड का खुलासा
ग्रामीण द्वारिका प्रसाद साव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि फिरोज अंसारी, आफताब अंसारी, अख्तर अंसारी समेत कई असामाजिक तत्व कार से मौके पर पहुंचे और हथियार लहराकर दहशत फैलाने लगे। आरोप है कि एक युवक को कार से कुचलने का प्रयास किया गया, हालांकि वह किसी तरह बच गया। इसके बाद जबर्दस्ती अपहरण की कोशिश भी की गई।
घटना के बाद जब ग्रामीणों ने हंगामा किया तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
लोयाबाद में आजसू पार्टी का संवाददाता सम्मेलन बीसीसीएल प्रबंधन पर पर्यावरण और जनहित की अनदेखी का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि डर का माहौल बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा करने की साजिश रची जा रही है। इस संबंध में प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा, लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा असर
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए DSP HQ-1 शंकर कामती ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है, अंचलाधिकारी से रिपोर्ट मंगाई गई है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
खूँटी में युवक की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर ले गए दोस्तों की भूमिका संदिग्ध
ग्रामीणों ने दो टूक कहा है कि किसी भी कीमत पर सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा, चाहे इसके लिए उन्हें आंदोलन ही क्यों न करना पड़े।