खूँटी में युवक की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर ले गए दोस्तों की भूमिका संदिग्ध

खूँटी में युवक की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर ले गए दोस्तों की भूमिका संदिग्ध

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खूँटी (झारखंड)। जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुयु गांव में सोमवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान गुयु गांव निवासी रोहित तिग्गा (उम्र करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह रोहित अपने घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान करीब साढ़े छह बजे उसके दो दोस्त उसे घर से बाहर बुलाकर अपने साथ ले गए।
बताया जा रहा है कि रोहित अपने दोस्तों के साथ गांव में अलाव ताप रहा था। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे, पीछे से आए अज्ञात अपराधी ने उस पर अचानक गोली चला दी। गोली लगते ही रोहित गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रोहित को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, युवक को घर से बुलाकर ले जाने वाले दोस्तों की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश जारी है।

About Author

error: Content is protected !!