राँची में ओला कैब ड्राइवर से लूट की कोशिश, दो घंटे तक शहर में घुमाया, 34 हजार की वसूली

राँची में ओला कैब ड्राइवर से लूट की कोशिश, दो घंटे तक शहर में घुमाया, 34 हजार की वसूली

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची। जिले के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ ओला कैब ड्राइवर को लूटने के इरादे से दो युवकों ने करीब दो घंटे तक पूरे शहर में घुमाया और जबरन 34 हजार रुपये वसूल लिए।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10:45 बजे लोअर बाजार थाना क्षेत्र के करबला टैंक रोड से फरहान अंसारी और मो. साहब नामक दो युवकों ने ओला कैब बुक की। कैब में सवार होने के बाद दोनों युवकों ने ड्राइवर को अलग–अलग इलाकों में घुमाते हुए डराया-धमकाया और लूट की कोशिश की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त फरहान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी पिस्तौल के साथ फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
तलाशी के दौरान गिरफ्तार आरोपी फरहान अंसारी के पास से एक मोबाइल फोन और 8 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद की गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!