26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा, लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा असर

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा, लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा असर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। रेलवे मंत्रालय ने 26 दिसंबर 2025 से मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी का फैसला किया है। यह वृद्धि स्लीपर, नॉन-एसी और वातानुकूलित श्रेणियों में लागू होगी। हालांकि, 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत दी गई है।
215 किलोमीटर तक सफर पर कोई बढ़ोतरी नहीं
रेलवे के अनुसार 215 किलोमीटर तक की दूरी के लिए किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इससे अधिक दूरी तय करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना होगा।
प्रति किलोमीटर बढ़ेगा किराया
मेल/एक्सप्रेस और नॉन-एसी ट्रेनें: प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी
एसी श्रेणी: प्रति किलोमीटर 1 पैसा अतिरिक्त
इसका सीधा असर लंबी दूरी की यात्राओं के कुल किराए पर पड़ेगा।
रांची से दिल्ली जाने वालों की जेब पर असर
राजधानी एक्सप्रेस: करीब ₹23 की बढ़ोतरी
संबलपुर–जम्मूतवी एक्सप्रेस: लगभग ₹26 ज्यादा
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: करीब ₹25 की वृद्धि
अन्य प्रमुख ट्रेनों में अनुमानित बढ़ोतरी
हटिया–बेंगलुरु एक्सप्रेस: लगभग ₹37
रांची–हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस: करीब ₹8
रांची–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस: लगभग ₹9
रांची–कामाख्या एक्सप्रेस: करीब ₹24
वंदे भारत एक्सप्रेस के नए अनुमानित किराए
रांची–हावड़ा वंदे भारत (462 किमी):
CC (AC Chair Car): ₹1160 से बढ़कर लगभग ₹1169
EC (Executive Class): ₹2210 से बढ़कर लगभग ₹2219
टिकट बुकिंग के समय होगा वास्तविक किराया स्पष्ट
रेलवे ने बताया है कि सभी किराए अनुमानित हैं। वास्तविक बढ़ा हुआ किराया 26 दिसंबर के बाद टिकट बुकिंग के समय ही स्पष्ट होगा।
रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी न्यूनतम रखी गई है, ताकि यात्रियों पर ज्यादा बोझ न पड़े, लेकिन लंबी दूरी के यात्रियों की जेब पर इसका असर जरूर महसूस होगा।

About Author

error: Content is protected !!