धनबाद में साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, होटल से 5 गिरफ्तार, ATM कार्ड से लेकर POS मशीन तक बरामद

धनबाद में साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, होटल से 5 गिरफ्तार, ATM कार्ड से लेकर POS मशीन तक बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के होटल मैहर में छापेमारी कर पुलिस ने 5 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंकिंग से जुड़ा सामान बरामद किया गया है।

नगर अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, 38 बैंक ATM कार्ड, 16 सिम कार्ड, फिंगरप्रिंट क्लोनिंग की सामग्री, M-ATM मशीन और पेटीएम की POS मशीनें बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी APK फाइल के माध्यम से लोगों के मोबाइल में सेंध लगाकर OTP और SMS प्राप्त करते थे, फिर विभिन्न बैंकों में डमी खाते खोलकर लाखों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम देते थे। व्हाट्सएप चैट की जांच के दौरान कई ऐसे बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनके खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज हैं।

“गौ तस्करी पकड़ने वालों को धमकी? बगोदर थाना प्रभारी के बोल से उठे सवाल”
गिरफ्तार अभियुक्तों में नोएडा, गिरिडीह, रोहतास और धनबाद के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से ₹6,000 नकद और एक महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है।

हिजाब विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का नीतीश कुमार पर तीखा हमला, मांगी सार्वजनिक माफी
इस मामले में बैंक मोड़ थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, एसआई तारिक वासिम, अभय कुमार, शबाज अंसारी और आरक्षी नरेंद्र कुमार शामिल थे।

About Author

error: Content is protected !!