तोपचाची के प्रवासी मजदूर गिरिधारी महतो की महाराष्ट्र में ट्रेन से कटकर मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुआवजे के लिए शव को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उतारने नहीं दिया, छह लाख मुआवजा पर समझौता
धनबाद : मंझलाडीह गांव निवासी गिरिधारी महतो (उम्र 33 वर्ष) की महाराष्ट्र में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है। शनिवार सुबह गिरिधारी महतो का शव गांव पहुंचा, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उनके घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे थे।
गिरिधारी महतो के परिवार में उनकी मां, पत्नी और तीन बच्चे हैं। ग्रामीणों ने महाराष्ट्र की कंपनी से मुआवजे की मांग करते हुए शव को एम्बुलेंस से उतरने नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना था कि कंपनी से 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की गई थी, लेकिन जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और कंपनी प्रतिनिधि के बीच आपसी सहमति के उपरांत 6 लाख रुपये पर समझौता हुआ।
इस दौरान थाना प्रभारी डोमन रजक, अंचल अधिकारी डॉ. संजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी फनेश्वर रजवार, सांसद प्रतिनिधि संतोष कुमार महतो, मंत्री प्रतिनिधि बेबी देवी के पुत्र राजू महतो, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, आजसू नेता सदनंद महतो, पंचायत समिति सदस्य जगदीश महतो, चित्रपुर मुखिया सीताराम महतो, बिंदेश्वर महतो, महेंद्र महतो, गिरिधारी महतो, सेवाराम महतो, मधुसूदन महतो, मनोज महतो और तुलसी महतो उपस्थित थे।