पुलिस को मिली बड़ी सफलता,तीन शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, 52 हजार नगद,मोटरसाइकिल समेत अन्य समान बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड : जामताड़ा में साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाई और छापेमारी में तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आज नारायणपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव एवं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सतुआटांड़ गांव में साईबर अपराधियों के द्वारा ठगी करने की गुप्त सूचना एसपी डॉक्टर एहतेशाम वकारीब को मिली। जिसके बाद एसपी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम को गठित करते हुए उक्त स्थानों में छापेमारी की,जिसमें तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आज साइबर अपराध थाना में डीएसपी अशोक कुमार राम ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव एवं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सतुआटांड़ गांव में साईबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी की गई,जिसमें सफाकत अंसारी, इब्राहिम अंसारी, मुकतदा अंसारी तीनों शातिर साइबर अपराधी है,जिनकी गिरफ्तारी की गई है। इनलोगों के पास से 10 मोबाईल, 14 सिमकार्ड, एक एटीएम कार्ड, एक वोटर कार्ड, एक पैन कार्ड और 52 हजार पांच सौ रुपए नगद बरामद किया गया। वही सभी के विरुद्ध आई टी एक्ट और बी ए एस की धाराओ में मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।