एक लाइन में इस्तीफा! नीतीश कुमार और नितिन नवीन के लेटर की हर तरफ चर्चा

एक लाइन में इस्तीफा! नीतीश कुमार और नितिन नवीन के लेटर की हर तरफ चर्चा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधानसभा और विधान परिषद की सीटें खाली, अब होगा उपचुनाव

पटना : बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेता नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद विधानसभा और विधान परिषद की एक-एक सीट खाली घोषित कर दी गई है।
इन रिक्त सीटों की सूचना अब चुनाव आयोग को भेज दी गई है, जो जल्द ही उपचुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की।

खास बात ये है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का परिषद में कार्यकाल मई 2030 तक था, लेकिन उन्होंने उससे पहले ही इस्तीफा दे दिया।
वहीं, नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट अब खाली हो गई है। इसके साथ ही विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या घटकर 88 रह गई है, जबकि जदयू के पास 85 विधायक हैं।

एक लाइन वाला इस्तीफा क्यों?
सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि दोनों नेताओं ने सिर्फ एक लाइन में इस्तीफा दिया।
दरअसल, नियमों के मुताबिक—
संसद और विधानमंडल के किसी भी सदस्य को इस्तीफा देते समय कारण बताना जरूरी नहीं होता।

तय फॉर्मेट के अनुसार, सिर्फ इतना लिखना होता है कि
“मैं अमुक तिथि से अपने पद का त्याग करता हूँ।”
अगर कोई सदस्य कारण लिख भी देता है, तो भी सदन में इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती।

About Author

error: Content is protected !!