आसनसोल में चुनाव बाद हिंसा पर सख्त कार्रवाई, 2 दिनों में 200+ उपद्रवी गिरफ्तार

आसनसोल में चुनाव बाद हिंसा पर सख्त कार्रवाई, 2 दिनों में 200+ उपद्रवी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भड़की हिंसा पर अब प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। आसनसोल और पश्चिम बर्दवान में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 2 दिनों के अंदर 200 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद पश्चिम बर्दवान जिले में भड़की राजनीतिक हिंसा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिले के विभिन्न इलाकों से पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़, आगजनी और झड़प की लगातार मिल रही घटनाओं के बीच अब पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
बुधवार को पश्चिम बर्दवान के डीएम एस. पन्नाबलम और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर स्पष्ट संदेश दिया कि हिंसा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार ने बताया कि पिछले 48 घंटों में जिले के अलग-अलग हिस्सों से 200 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही कई गंभीर मामलों में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने एक जॉइंट कंट्रोल रूम भी सक्रिय किया है, जहां पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी 24 घंटे तैनात रहेंगे।
वहीं, डीएम एस. पन्नाबलम ने कहा कि जिस तरह चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, उसी तरह चुनाव के बाद भी माहौल सामान्य बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

About Author

error: Content is protected !!