बेवफा पत्नी निकली पति की कातिल! धनबाद से शूटर गिरफ्तार, हत्या की साजिश का खुलासा

बेवफा पत्नी निकली पति की कातिल! धनबाद से शूटर गिरफ्तार, हत्या की साजिश का खुलासा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवादा में 7 मार्च को हुई मुन्ना यादव की हत्या केस सुलझा, पत्नी राखी देवी बनी मास्टरमाइंड

पटना/नवादा: बिहार के नवादा जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां एक पत्नी ही अपने पति की हत्या की मास्टरमाइंड निकली। 7 मार्च को लापता हुए मुन्ना कुमार यादव का शव दो दिन बाद पहाड़ियों में मिला था, जिसके बाद पुलिस ने इस केस को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया। पुलिस के मुताबिक, मुन्ना की हत्या उसकी पत्नी राखी देवी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर करवाई थी।

पहाड़ियों में मिला था शव
35 वर्षीय मुन्ना 7 मार्च को अचानक लापता हो गया था। 9 मार्च को सीतामढ़ी थाना क्षेत्र की पहाड़ियों में उसका शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी।

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह
मृतक की मां लक्ष्मीनिया देवी ने पहले ही अपनी बहू पर शक जताया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस खौफनाक साजिश में बदल गया।

धनबाद से शूटर गिरफ्तार
पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर धनबाद के टिटुलिया निवासी शेखर यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली।

पत्नी समेत कई आरोपी फरार
रजौली SDPO गुलशन कुमार के अनुसार, आरोपी शेखर के बयान के आधार पर अब मुख्य साजिशकर्ता राखी देवी समेत 5-6 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द सभी की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!