झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर थाना प्रभारी की गाड़ी से ₹2.5 लाख कैश बरामद, 5 घंटे पूछताछ के बाद भी नहीं दे पाए जवाब

झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर थाना प्रभारी की गाड़ी से ₹2.5 लाख कैश बरामद, 5 घंटे पूछताछ के बाद भी नहीं दे पाए जवाब

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चुनावी चेकिंग में फंसे धनबाद के थाना प्रभारी, गाड़ी से मिले ढाई लाख—सोर्स नहीं बता पाए

धनबाद: पश्चिम बंगाल में आगामी 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में देबूडीह चेकपोस्ट पर चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया है।
चेकिंग के दौरान जीटी रोड से गुजर रहे एक निजी वाहन को रोका गया। प्रारंभिक पूछताछ में वाहन को धनबाद जिले के एक थाना प्रभारी का बताया गया, जिस पर पहले जांच से बचने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस टीम द्वारा सख्ती से जांच किए जाने पर वाहन से ₹2.5 लाख नकद बरामद किए गए।
बताया जा रहा है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण इतनी बड़ी नकदी के साथ यात्रा करने पर स्पष्ट जानकारी और वैध दस्तावेज होना आवश्यक होता है। लेकिन संबंधित थाना प्रभारी ना तो इस राशि का कोई स्पष्ट स्रोत बता पाए और ना ही यह स्पष्ट कर सके कि यह रकम किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड टीम द्वारा करीब 5 घंटे तक पूछताछ की गई। फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!