धनबाद में साइबर अपराध पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस के लिए 3 दिवसीय हाईटेक प्रशिक्षण शिविर शुरू

धनबाद में साइबर अपराध पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस के लिए 3 दिवसीय हाईटेक प्रशिक्षण शिविर शुरू

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग और OTP स्कैम से निपटने के लिए पुलिस को दी जाएगी आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग

धनबाद: जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अब हाईटेक होने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं से बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।
अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, OTP स्कैम और डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराधों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीकों और जांच के नए तरीकों से प्रशिक्षित करना बेहद जरूरी हो गया है।
प्रशिक्षण शिविर में दिल्ली से आए साइबर विशेषज्ञ पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध की पहचान, डिजिटल साक्ष्य संग्रह (Digital Evidence Collection) और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों की जांच के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
इसके साथ ही बैंकिंग फ्रॉड और ठगी के नए तरीकों को समझने पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अत्याधुनिक उपकरणों और जांच सॉफ्टवेयर के उपयोग का व्यावहारिक ज्ञान भी पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने में मदद मिलेगी और आम लोगों को डिजिटल ठगी से सुरक्षित रखा जा सकेगा।

About Author

error: Content is protected !!