पटना में पैक्स अध्यक्ष के घर छापा: हथियारों का जखीरा बरामद, राइफल-कारतूस और नकदी मिली

पटना में पैक्स अध्यक्ष के घर छापा: हथियारों का जखीरा बरामद, राइफल-कारतूस और नकदी मिली

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना: राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अवैध हथियारों के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पैक्स अध्यक्ष के घर पर छापेमारी की है।
नौबतपुर थाना क्षेत्र के साबरचक गांव में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस और नकदी बरामद की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साबरचक निवासी और वर्तमान पैक्स अध्यक्ष रवींद्र कुमार अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।
इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, फुलवारीशरीफ द्वारा किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली, जहां से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल कहां और किस उद्देश्य से किया जाना था। साथ ही, इस मामले में और लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!