हत्या मामले में दो युवकों को उम्रकैद, 3 साल बाद आया कोर्ट का फैसला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बोकारो : बोकारो के चास थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुए चर्चित हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब 3 साल चली कानूनी प्रक्रिया के बाद अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम दीपक अग्रवाल की अदालत ने अजीत सिंह और सनोज सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
जानकारी के अनुसार, 19 मई 2023 को चास थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी स्थित अपने घर के पास विष्णु शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अदालत ने 15 मई को दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। मृतक विष्णु शर्मा चास अनुमंडल के फुदनीडीह का रहने वाला था।
कोर्ट ने मामले में 13 गवाहों की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाया। इसके अलावा अदालत ने आर्म्स एक्ट के तहत 7 वर्ष तथा आईपीसी की धारा 201 के तहत भी 7 साल की अतिरिक्त सजा सुनाई है।