भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: गोविंदपुर के CI कुमार सत्यम भारद्वाज को जबरन रिटायरमेंट

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: गोविंदपुर के CI कुमार सत्यम भारद्वाज को जबरन रिटायरमेंट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोविंदपुर अंचल के सीआई कुमार सत्यम भारद्वाज को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है।
बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ पंजी-2 में छेड़छाड़ कर मूल रैयत की जगह दूसरे व्यक्ति का नाम जोड़ने का गंभीर आरोप लगा था। यह मामला वर्ष 2018 में लातेहार जिले के बालूमाथ अंचल में उनकी पोस्टिंग के दौरान का बताया जा रहा है।
विभागीय जांच पूरी होने के बाद प्रशासन ने उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का आदेश जारी किया। वहीं उनके स्थान पर फिलहाल राजस्व कर्मचारी नेहा सिंह को प्रभार सौंपा गया है।
इधर, कुमार सत्यम भारद्वाज ने विभागीय कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बताया जा रहा है कि उनकी सेवानिवृत्ति में महज छह महीने का समय बाकी था, लेकिन भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया।
प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता और सुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में की गई है।

About Author

error: Content is protected !!