धनबाद में गृह रक्षक भर्ती: 6 अप्रैल से शारीरिक जांच व लिखित परीक्षा शुरू
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद : जिला समाहरणालय धनबाद द्वारा गृह रक्षकों के नव-नामांकन (विज्ञापन संख्या–01/2023) के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच एवं लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
जारी सूचना के अनुसार यह प्रक्रिया 06 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।
स्थान: मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, धनबाद
समय: प्रतिदिन सुबह 06:00 बजे से
प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग प्रखंडों के अभ्यर्थियों की जांच निर्धारित तिथियों पर की जाएगी।
अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्न दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा
आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस
मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र
दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा तिथि में बदलाव के लिए किसी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि आवश्यकता पड़ने पर समिति द्वारा कार्यक्रम में संशोधन किया जा सकता है।
योग्य अभ्यर्थियों की सूची और रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट (dhanbad.nic.in) पर उपलब्ध हैं।
यह भर्ती प्रक्रिया जिले में गृह रक्षक बल को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।