8 घंटे तक सड़क पर पड़ी रही लाश, सिस्टम की संवेदनहीनता पर बड़ा सवाल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: सिस्टम की बेरुख़ी और प्रशासनिक उदासीनता की एक और शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सेक्टर 4F मोड़ पर एक गरीब मजदूर धनेश्वर यादव की लाश पिछले 8 घंटों से सड़क के बीचों-बीच लावारिस पड़ी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों की नींद अब तक नहीं टूटी।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि—
अगर यही किसी अमीर या रसूखदार व्यक्ति की लाश होती, तो क्या वह यूं ही सड़क पर पड़ी रहने दी जाती?
कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, अहले सुबह करीब 8 बजे धनेश्वर यादव रोज़ की तरह शौच के लिए निकले थे। उसी दौरान DPS स्कूल की एक अनियंत्रित बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।
लेकिन लाश अब भी सड़क पर क्यों?
सब कुछ जानने के बावजूद हैरानी की बात यह है कि
धनेश्वर यादव की क्षत-विक्षत लाश अब भी सड़क पर पड़ी हुई है
ना पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई
ना ही शव को सम्मानजनक ढंग से हटाया गया
यह दृश्य न सिर्फ मानवता को शर्मसार करता है, बल्कि प्रशासन की संवेदनहीनता को भी उजागर करता है।
स्कूल प्रबंधन और राजनीति पर सवाल
घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद—
DPS स्कूल प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा
किसी भी राजनीतिक दल ने पीड़ित परिवार से संपर्क नहीं किया
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मामले को दबाने के लिए बंद कमरों में पैसों का लेन-देन चल रहा है, जबकि एक गरीब परिवार सड़क पर इंसाफ़ के लिए तड़प रहा है।
पीड़ित परिजनों की मांग है कि—
उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए,
दोषी बस चालक और स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई हो,
भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं,
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।