YADAV’ के बाद ‘RAJPUT’ नंबर प्लेट, पुलिस-परिवहन विभाग की बढ़ी टेंशन

कानून को खुली चुनौती: धनबाद में जातिसूचक फैंसी नंबर प्लेट फिर वायरल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘YADAV’ के बाद ‘RAJPUT’ नंबर प्लेट, पुलिस-परिवहन विभाग की बढ़ी टेंशन

बरवाअड्डा हाईवे पर दिखी ‘RAJPUT’ नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो, वीडियो वायरल

धनबाद में फैंसी और जातिसूचक नंबर प्लेट का मामला एक बार फिर चर्चा में है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘YADAV’ लिखी फैंसी नंबर प्लेट पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित वाहन को जब्त किया था। इस कार्रवाई को लोगों ने कानून व्यवस्था की दिशा में एक मजबूत कदम माना था।
लेकिन अब इसी तरह का एक नया मामला सामने आया है। धनबाद में एक स्कॉर्पियो वाहन पर ‘RAJPUT’ लिखा हुआ फैंसी नंबर प्लेट देखा गया है। यह वाहन बरवाअड्डा हाईवे क्षेत्र में नजर आया, जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
नियमों के अनुसार किसी भी वाहन के नंबर प्लेट पर जाति, नाम, पद या किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शब्द या चिन्ह लिखना पूरी तरह अवैध है। इसके बावजूद इस तरह के मामले लगातार सामने आना यह दर्शाता है कि कुछ लोग खुलेआम यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

ट्रैफिक डीएसपी ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को इस वाहन के बारे में कोई जानकारी मिलती है या यह वाहन कहीं नजर आता है, तो तुरंत धनबाद पुलिस को सूचित करें, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
फिलहाल, धनबाद में फैंसी नंबर प्लेट से जुड़े ये मामले पुलिस और परिवहन विभाग के लिए चुनौती बने हुए हैं। वहीं आम लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर कब तक ऐसे दिखावे और कानून की खुलेआम अवहेलना पर रोक लगाई जा सकेगी।

About Author

error: Content is protected !!