जिलेभर में ज्वेलरी शॉप की सुरक्षा सख्त, पुलिस का कड़ा पहरा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिले में ज्वेलरी शॉप की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। एसएसपी श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सघन सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ज्वेलरी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम, प्रवेश-निकास व्यवस्था, कैश मूवमेंट और पार्किंग व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई।

पुलिस टीमों ने दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए और संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वाहन की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को देने की अपील की।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत नियमित गश्त और औचक जांच जारी रहेगी, ताकि ज्वेलरी व्यवसायियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।