रांची में जमीन व पैसों के विवाद में गैंगवार, ताबड़तोड़ फायरिंग, मुख्य आरोपी संजय पांडेय समेत 6 गिरफ्तार

रांची में जमीन व पैसों के विवाद में गैंगवार, ताबड़तोड़ फायरिंग, मुख्य आरोपी संजय पांडेय समेत 6 गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: पंडरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत पिस्का मोड़ के पास शनिवार की रात वर्चस्व, जमीन विवाद और पैसों के लेनदेन को लेकर दो गुटों के बीच भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई। इस फायरिंग में दोनों गुटों के कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी एवं कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संजय पांडेय सहित कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में
संजय पांडेय, आशु कुमार, जुबैर खान, संतोष कुमार, पप्पू साव और रोहित पांडे शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से हथियार समेत कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। पूरे मामले का खुलासा सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया।
तीन एकड़ जमीन बना विवाद की जड़
पुलिस के अनुसार विवाद की जड़ कांके रिंग रोड के सुकरहुटू मनातु स्थित तीन एकड़ जमीन है। 17 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे भी दोनों गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी।
मीटिंग में बदली बात, शुरू हुई फायरिंग
विवाद सुलझाने के लिए 17 जनवरी की रात करीब सात बजे पिस्का मोड़ स्थित राजधानी मान्या टावर के पास मीटिंग बुलाई गई थी।
एक तरफ आकाश सिंह और विकास सिंह अपने 10–15 समर्थकों के साथ पहुंचे, वहीं दूसरी ओर संजय पांडेय और रवि यादव गुट भी भारी संख्या में वहां मौजूद था।
बातचीत के दौरान तनाव बढ़ने पर संजय पांडेय और रवि यादव गुट की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई।
घायलों की स्थिति

आकाश सिंह – दाहिनी बांह में गोली
विकास सिंह – सीने में दो और बाईं बांह में एक गोली
रवि यादव – बाएं हाथ और चेहरे पर गोली
पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

About Author

error: Content is protected !!