धनबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। पिछले 5 वर्षों में जेल से रिहा हुए करीब 3400 अपराधियों का नए सिरे से सत्यापन कराया जाएगा।

इस पूरे सत्यापन अभियान को लेकर पुलिस अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का सख्त निर्देश दिया गया है।
आर्म्स एक्ट और संपत्तिमूलक अपराधियों पर विशेष नजर
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि आर्म्स एक्ट
लूट, चोरी, डकैती जैसे संपत्तिमूलक अपराधों में शामिल अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
इन अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों, रहन-सहन और संपर्कों की गहन जांच की जाएगी।
फर्जी जमानतदारों पर भी कार्रवाई
बैठक में यह भी बड़ा फैसला लिया गया कि
पैसे लेकर जमानतदार बनने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
पुलिस प्रशासन ने दो टूक कहा है कि
धनबाद में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।