ट्रेन के शौचालय से नवजात की जान बची, हटिया आरपीएफ की तत्परता रंग लाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष सतर्कता अभियान के तहत हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने मानवता की मिसाल पेश की है। ड्यूटी के दौरान एक यात्री ट्रेन के शौचालय के डस्टबिन से रोने की आवाज सुनाई देने पर आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए जांच की, जहां एक नवजात शिशु कपड़े में लिपटा हुआ पड़ा मिला।
आरपीएफ जवानों ने बिना समय गंवाए शिशु को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था कराई। इसके बाद नवजात को बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो शिशु की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। इस मानवीय और संवेदनशील कार्रवाई से एक निर्दोष की जिंदगी बच सकी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है कि नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में ट्रेन में छोड़ा।
आरपीएफ की इस तत्परता और मानवीय पहल की यात्रियों, रेलवे अधिकारियों और आम लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।