धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क की बड़ी कार्रवाई, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क की बड़ी कार्रवाई, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत रेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।
रेल पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में तस्करों के पास से 85 अदद OLD MONK XXX RUM और 10 अदद ICONIQ WHITE HAPPY INTERNATIONAL WHISKY बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 33.675 लीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 29,100 रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वशिष्ठ कुमार और जयराम कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के गया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बराकर से शराब लेकर गया जा रहे थे, जहां इसे अधिक दामों पर बेचने की योजना थी। फिलहाल रेल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रेल पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन सतर्क के तहत आगे भी स्टेशन और ट्रेनों में सघन जांच अभियान जारी रहेगा, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

About Author

error: Content is protected !!