पुटकी में हरे पेड़ों की अवैध कटाई, हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप

पुटकी में हरे पेड़ों की अवैध कटाई, हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद | पुटकी
पुटकी क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीण एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने इस संबंध में धनबाद उपायुक्त एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर बीसीसीएल प्रबंधन (पुटकी पीबी एरिया) और एसटीजी आउटसोर्सिंग कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
रंजीत सिंह ने पत्र में उल्लेख किया है कि खनन कार्य के दौरान निर्धारित अनुमति से कहीं अधिक संख्या में हरे वृक्षों की लगातार अंधाधुंध कटाई की जा रही है। 3 जनवरी 2026 को रैयतों की निजी जमीन पर दर्जनों हरे-भरे पेड़ों को काटा गया, जिसे ग्रामीणों ने कड़ा विरोध करते हुए काफी मशक्कत के बाद रुकवाया।
उन्होंने बताया कि पुटकी 17 नंबर एवं पुटकी 13 नंबर क्षेत्र में जारी इस अवैध कटाई से न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश मौजूद होने के बावजूद उनका पालन नहीं किया जा रहा है, जो कि माननीय न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आता है।
उन्होंने मांग की है कि पेड़ों की कटाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा बचे हुए पेड़ों की फोटोग्राफी कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि धनबाद को बढ़ते प्रदूषण से राहत मिल सके।

About Author

error: Content is protected !!