धनबाद नगर निगम कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन, झरिया विधायक रागिनी सिंह हुईं शामिल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद नगर निगम कार्यालय के समीप आयोजित धरना-प्रदर्शन में झरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक माननीय रागिनी सिंह शामिल हुईं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कर्मठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली।
धरना को संबोधित करते हुए झरिया विधायक रागिनी सिंह ने नगर निगम चुनाव को लेकर सरकार के रवैये पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि नगर निगम चुनाव दलगत आधार पर, ईवीएम के माध्यम से और पूर्णतः निष्पक्ष तरीके से नहीं कराए गए, तो यह आंदोलन केवल धनबाद तक सीमित नहीं रहेगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ी तो यह आंदोलन रांची तक जाएगा और उससे भी व्यापक स्वरूप लेगा। रागिनी सिंह ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष किसी एक दल का नहीं, बल्कि लोकतंत्र की गरिमा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस आंदोलन को पूरे दृढ़ विश्वास और संकल्प के साथ आगे बढ़ाएगी, जब तक जनता को उसका संवैधानिक अधिकार नहीं मिल जाता।