फर्जी ‘IAS’ राजेश अरेस्ट: 6–7 साल से अफसर बनकर करता रहा रौबदारी, पुलिस ने ऐसे खोली पोल

फर्जी ‘IAS’ राजेश अरेस्ट: 6–7 साल से अफसर बनकर करता रहा रौबदारी, पुलिस ने ऐसे खोली पोल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के पलामू जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने खुद को 2014 बैच का ओडिशा कैडर IAS अधिकारी बताने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव का रहने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार, 2 जनवरी को राजेश कुमार हुसैनाबाद थाना पहुंचा और खुद को भुवनेश्वर में CAO (Chief Administrative Officer) पद पर तैनात बताते हुए बातचीत करने लगा। हालांकि, बातचीत के दौरान जब थानेदार ने उसकी पोस्टिंग और सेवा से जुड़े सवाल पूछे, तो उसके जवाबों में लगातार विरोधाभास सामने आने लगा।
अलग-अलग राज्यों में तैनाती की बात और स्पष्ट जानकारी न दे पाने पर पुलिस को संदेह हुआ। जब उससे दस्तावेजों की मांग की गई, तो वह कोई भी वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से फर्जी IAS आईडी कार्ड बरामद किया गया।
इतना ही नहीं, आरोपी अपनी निजी गाड़ी पर “Government of India, CAO Telecommunication Department” लिखवाकर घूम रहा था, जिससे वह आम लोगों और अधिकारियों पर रौब जमा सके।
इस संबंध में हुसैनाबाद के SDPO मोहम्मद याकूब ने बताया कि पूछताछ में राजेश ने स्वीकार किया है कि उसने UPSC की परीक्षा चार बार दी थी, लेकिन सफल नहीं हो सका। पिता का IAS बनने का सपना अधूरा रहने के बाद वह बीते 6 से 7 वर्षों से खुद को फर्जी IAS बताकर लोगों पर प्रभाव जमाने की कोशिश कर रहा था।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है और यह जांच की जा रही है कि उसने अब तक किन-किन लोगों को गुमराह किया और कहीं किसी तरह की ठगी या अवैध लाभ तो नहीं लिया।
पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

About Author

error: Content is protected !!