पुटकी झड़प मामला: घायल का फर्द बयान दर्ज, थाना प्रभारी के बयान पर अलग केस दर्ज

पुटकी झड़प मामला: घायल का फर्द बयान दर्ज, थाना प्रभारी के बयान पर अलग केस दर्ज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पासी धौड़ा एवं खटाल पट्टी इलाके में हुई हिंसक झड़प को लेकर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल रवि पासी का फर्द बयान एसएनएम एमसीएच अस्पताल में दर्ज किया गया है।
घायल रवि पासी ने अपने फर्द बयान में आरोप लगाया है कि चाय दुकान पर बैठे रहने के दौरान कुछ लोगों ने उस पर घातक हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने बेरहमी से पिटाई कर दोनों पैर तोड़ दिए और जान से मारने की नीयत से हमला किया। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।
रवि पासी के फर्द बयान के आधार पर पुटकी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कारा यादव, विपिन यादव, बंटी यादव, अजय यादव, पिंटू यादव, जितेंद्र यादव, विनोद यादव, दीपू पांडेय, दिलीप यादव और अजय यादव समेत कुल दस लोगों को नामजद किया गया है, जबकि अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
वहीं दूसरी ओर, पुटकी थाना प्रभारी सह निरीक्षक वकार हुसैन ने अपने बयान के आधार पर अलग से मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी के बयान में दोनों पक्षों के कुल 38 लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा 100 से 150 अज्ञात लोगों पर नाजायज मजमा बनाकर जानलेवा हमला करने, पुलिस पर पथराव करने, तोड़फोड़, आगजनी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!