अपहृत जयंत सिंह की लाश बरामद, आरोपी विनोद खोपड़ी पुलिस हिरासत में – एसपी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो : छह दिनों से लापता जयंत सिंह की लाश को पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह बरामदगी गिरिडीह जिले के पीरटाड़ इलाके से की गई है। बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने पुष्टि की है कि आरोपी विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी की निशानदेही पर पुलिस को जयंत सिंह का शव मिला।
पुटकी बलिहारी में आजसू पार्टी का धरना, केंदुआ घटना को लेकर जताया आक्रोश
एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि विनोद खोपड़ी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उसे नावाडीह थाना में रखा गया है। विनोद की दी गई जानकारी के आधार पर ही पुलिस ने यह बड़ी सफलता हासिल की है।
धनबाद रेल स्टेशन के बाहर रेलवे शोपीस के पास लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
जब एसपी से यह पूछा गया कि क्या विनोद का भाई रंजीत भी हिरासत में है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि रंजीत पर कोई आरोप नहीं है और वह पुलिस हिरासत में नहीं है। वहीं दूसरे नामजद आरोपी मुकेश राय की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने कहा कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
केंदुआडीह गैस रिसाव से हालात गंभीर, तीन बच्चे व एक युवती कुस्तौर अस्पताल में भर्ती
गौरतलब है कि इससे पहले एसपी हरविंदर सिंह ने दिन में कहा था कि विनोद खोपड़ी पुलिस हिरासत में नहीं है। हालांकि विनोद की पत्नी संजू देवी ने बयान दिया था कि 14 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे पुलिस ने उनके पति को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया था। इस विरोधाभास पर एसपी ने सफाई देते हुए कहा कि उस समय वे क्राइम मीटिंग में व्यस्त थे और हिरासत की जानकारी उन्हें बाद में मिली।
धनबाद में पुलिस का एंटी क्राइम अभियान, 1373 वाहनों की हुई जांच
एसपी ने यह भी बताया कि बरामद शव की पहचान की प्रक्रिया जयंत सिंह के परिजनों द्वारा की जाएगी। विनोद को नावाडीह थाना में रखा जाएगा या बोकारो स्टील सिटी लाया जाएगा, इस पर उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
आपको बता दें कि 10 दिसंबर को सेक्टर-8A, आवास संख्या-2197 निवासी जयंत सिंह का अपहरण कर लिया गया था। उनकी पत्नी अमृता सिंह ने 11 दिसंबर को हरला थाना में कांड संख्या 185/2025 दर्ज कराया था। इस मामले में विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी और मुकेश राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।
14 दिसंबर को बोकारो पुलिस ने भुवनेश्वर के एक होटल से विनोद को गिरफ्तार किया और सड़क मार्ग से बोकारो लाकर नावाडीह थाना में रखा। इसके बाद उसकी निशानदेही पर गिरिडीह के पीरटाड़ क्षेत्र से जयंत सिंह की लाश बरामद की गई।