निरसा में दूसरे दिन भी ED की गरज: अनिल गोयल के कोक प्लांट पर छापा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!निरसा/धनबाद। अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई धनबाद कोयलांचल में लगातार दूसरे दिन भी जारी है। शनिवार को ईडी की टीम ने निरसा के तेतुलिया इलाके में कारोबारी अनिल गोयल के ‘कोक प्लांट प्राइवेट लिमिटेड’ पर छापेमारी की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
15 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची टीम
शनिवार दोपहर करीब 15 वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे ईडी अधिकारियों ने प्लांट में प्रवेश करते ही मुख्य गेट को सील कर लिया।
टीम ने सुरक्षा के मद्देनज़र अंदर-बाहर की आवाजाही पर रोक लगा दी।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने:
प्लांट के कर्मचारियों के मोबाइल जब्त किए
खरीद–फरोख्त से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए
कोयला ट्रांजैक्शन और अकाउंट से जुड़ी फाइलों की जांच शुरू की
समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी।
कारोबारियों में खौफ — ‘अगला नंबर किसका?’
लगातार हो रही ईडी कार्रवाई से निरसा और आसपास के कोयला कारोबारियों में भय और गहमागहमी का माहौल है। बड़े से लेकर छोटे स्तर के कई कारोबारी भूमिगत हो गए हैं, और खुले तौर पर कोई भी टिप्पणी करने को तैयार नहीं है।
इलाके में चर्चा सिर्फ एक—
“अब अगला नंबर किसका होगा?”
शुक्रवार को भी हुई थी बड़ी कार्रवाई
शुक्रवार को ईडी ने धनबाद, चिरकुंडा, निरसा और मैथन में एक साथ छापेमारी की थी।
चिरकुंडा: कारोबारी बिनोद महतो के ठिकाने से 21 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए।