कोट मोड़ के पास सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर

कोट मोड़ के पास सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झरिया घनुवाडीह के दुर्गापुर कुम्हारपट्टी के रहने वाले दो ममेरे–फुफेरे भाई, 35 वर्षीय गौतम पंडित और जोगिंदर पंडित, दुर्घटना का शिकार हो गए।

दोनों शनिवार की रात गोविंदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर सुबह स्प्लेंडर बाइक से झरिया लौट रहे थे। जैसे ही वे कोट मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने अचानक उन्हें चकमा दे दिया। इस अप्रत्याशित मोड़ से उनका संतुलन बिगड़ गया और उनकी स्प्लेंडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।

भीषण टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एसएनएमएमसीएच ले जाने पर डॉक्टरों ने गौतम पंडित को मृत घोषित कर दिया, जबकि जोगिंदर पंडित की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं और डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

About Author

error: Content is protected !!