देवसेना ने हिल कॉलोनी में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया

देवसेना ने हिल कॉलोनी में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : शनिवार को अस्पताल कॉलोनी स्थित जगलेस क्वार्टर के फुटबॉल मैदान में सामाजिक संस्था देवसेना द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में देवसेना के संस्थापक एल.बी. सिंह और कुंभ नाथ सिंह मौजूद रहे। बढ़ती ठंड को देखते हुए संस्था द्वारा जरूरतमंद परिवारों को कंबल उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान एल.बी. सिंह और कुंभ नाथ सिंह ने कहा कि देवसेना परिवार हमेशा से सेवा और सहयोग की भावना के साथ विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। आज के कार्यक्रम में कुल 200 कंबल जरूरतमंदों के बीच बांटे गए। दोनों ने बताया कि ठंड का मौसम खत्म होने तक धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में कंबल वितरण अभियान जारी रहेगा।

मीडिया द्वारा पूछे गए ईडी छापेमारी संबंधी सवाल पर एल.बी. सिंह ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि वे हमेशा कानून का सम्मान करते हैं और जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं।

कंबल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने देवसेना परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि बढ़ती ठंड में यह सहायता उनके लिए बहुत जरूरी थी।

कंबल वितरण कार्यक्रम में संजय यादव, कुणाल सिंह, नवीन सिंह, पवन यादव, विनोद विवेक सिंह, विवेक गुप्ता, अशोक गुप्ता, मक्कू यादव समेत स्थानीय लोग और लाभार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

About Author

error: Content is protected !!