देवलबाड़ी में माधूकली दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, बारिश में भी उमड़े श्रद्धालु
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नारायणपुर, जामताड़ा
रिपोर्ट: रोहित मंडल
जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड के देवलबाड़ी गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माधूकली दुर्गा पूजा समिति की ओर से विजया दशमी के दूसरे दिन भव्य मेले का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी रही।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा के चरणों में मन्नत लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
देवलबाड़ी पूजा समिति के अध्यक्ष उत्तम मंडल और सचिव निवास मंडल ने बताया कि इस दुर्गा पूजा की शुरुआत वर्ष 1995 में घनेश्याम मंडल ने की थी। उनका उद्देश्य था कि गांव की महिलाएं और बेटियां पूजा के लिए दूर न जाएं। पहले लोग चैनपुर और सुंदर पहाड़ी में पूजा करने जाया करते थे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी आकर्षक पंडाल और रंग-बिरंगे मेले की सजावट की गई है। शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन और समिति के वॉलंटियर्स ने मिलकर पूरी व्यवस्था संभाली।
मां दुर्गा के विसर्जन से पहले जामताड़ा के जुझारू नेता विरेंद्र मंडल भी देवलबाड़ी पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए कहा
“मैं जामताड़ा का आम नागरिक हूं और हर गरीब के सुख-दुःख में हमेशा उनके साथ खड़ा हूं।”
स्थानीय ग्रामीणों ने यह भी कहा कि आने वाले चुनाव में वे विरेंद्र मंडल को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं