यादगार बना झारखंड मैदान का प्रतिमा विसर्जन

यादगार बना झारखंड मैदान का प्रतिमा विसर्जन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। इस वर्ष झारखंड मैदान स्थित सत्यम शिवम् सुंदरम दुर्गा पूजा कमिटी ने मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को सात्विक और अनोखा स्वरूप देकर सबका ध्यान आकर्षित किया। विसर्जन को शोभायात्रा का रूप दिया गया, जो पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रही।

शोभायात्रा में सबसे आगे 50 युवतियाँ स्कूटी पर सवार होकर चलीं — यह दृश्य श्रद्धा और नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया। उनके पीछे पंजाबी ढोल की थाप पर भक्त झूमते नजर आए।

इसके बाद कृष्ण-राधा की झांकी में सजी सखियों और मोर की टोली के साथ बंगाल के कलाकार नृत्य करते हुए आगे बढ़े। 30 महिलाओं ने लाल पाड़ की सफेद साड़ी पहनकर हाथों में धुनुची लिए नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे वातावरण भक्ति और उल्लास से भर उठा।

ढाक की मधुर धुनों और शंखनाद के साथ महिलाएं माँ की प्रतिमा की अगुवाई कर रही थीं। वहीं, युवाओं की बड़ी टोली ध्वजा और तलवार लेकर श्रीराम सेना के रूप में यात्रा में शामिल हुई, जिसने आयोजन को वीरता और आस्था दोनों का संगम बना दिया।

झारखंड मैदान का यह विसर्जन जुलूस इस वर्ष धनबाद की धार्मिक और सांस्कृतिक यादों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया।

About Author

error: Content is protected !!