वासेपुर में प्रिंस खान के गुर्गे अदनान उर्फ अंडा के घर पुलिस की कुर्की-जब्तीध

वासेपुर में प्रिंस खान के गुर्गे अदनान उर्फ अंडा के घर पुलिस की कुर्की-जब्तीध

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नबाद के वासेपुर इलाके में शनिवार को पुलिस ने प्रिंस खान के गुर्गे और आरोपी अदनान उर्फ अंडा के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

शनिवार को वासेपुर के कमरमकदुनी रोड स्थित अदनान उर्फ अंडा के घर पर पुलिस पहुंची और कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान इलाके में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

भूली ओपी थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि अदनान उर्फ अंडा कई आपराधिक मामलों में वांछित है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद उसकी संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने घर पर नोटिस चिपकाया और सामान जब्त किया।

कुर्की-जब्ती के दौरान इलाके के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। पुलिस ने उन्हें समझाया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया कि फरार आरोपियों पर नकेल कसने और अपराध पर रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी।

जानकारी के मुताबिक, अदनान उर्फ अंडा पर वासेपुर समेत कई इलाकों में आपराधिक घटनाओं में शामिल होने का आरोप है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है।

About Author

error: Content is protected !!