मेमको मोड़ स्थित कार्निवल हुक्का बार एंड रेस्टोरेंट में हुई छापेमारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद में फूड सेफ्टी विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। मेमको मोड़ स्थित कार्निवल हुक्का बार एंड रेस्टोरेंट में छापेमारी कर उसे शील कर दिया गया। फूड सेफ्टी अधिकारी डॉक्टर राजा कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान पाया गया कि कई लोग चिलम का सेवन कर रहे थे। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि रेस्टोरेंट का लाइसेंस 2 साल पहले ही समाप्त हो चुका है और उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था।

कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट मैनेजर ने फूड सेफ्टी अधिकारी से अभद्र व्यवहार किया और मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के पहुंचते ही कार्निवल हुक्का बार एंड रेस्टोरेंट को शील कर दिया गया। अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

 

About Author

error: Content is protected !!