झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल : 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड सरकार ने गुरुवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के प्रभार से हटा दिया, वहीं रांची के नए एसएसपी के रूप में राकेश रंजन की नियुक्ति की गई है। अधिसूचना के मुताबिक कुल 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
डीजी/एडीजी स्तर पर बदलाव
अनुराग गुप्ता, डीजीपी – सीआईडी और एसीबी के प्रभार से मुक्त।
प्रशांत सिंह, वायरलेस डीजी – अब डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
सुमन गुप्ता – रेल एडीजी बनाए गए।
प्रिया दुबे (एडीजी JAP) – अब एसीबी एडीजी।
आईजी स्तर पर बदलाव
मनोज कौशिक (रांची आईजी) – अब आईजी CID का प्रभार।
क्रांति कुमार गडीदेशी (बोकारो आईजी) – आईजी मानवाधिकार नियुक्त।
नरेंद्र कुमार सिंह – आईजी निगरानी सह सुरक्षा, झारखंड विद्युत बोर्ड (JBVNL)।
शैलेंद्र सिन्हा (दुमका आईजी) – अब पलामू आईजी।
सुदर्शन मंडल (CID आईजी) – अब आईजी मुख्यालय और साथ ही जेल आईजी का भी प्रभार।
सुनील भास्कर – बने बोकारो जोनल आईजी।
पटेल मयूर कन्हैयालाल (आईजी प्रोविजन) – बने दुमका जोनल आईजी।
डीआईजी स्तर पर बदलाव
संजीव कुमार (CID डीआईजी) – बने डीआईजी SIB।
शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल – बने डीआईजी सब।
मनोज रतन – बने डीआईजी स्पेशल ब्रांच।
चंदन कुमार सिन्हा (रांची SSP) – बने ACB डीआईजी।
नौशाद आलम अंसारी (पलामू डीआईजी) – पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का आदेश।
एसएसपी और एसपी स्तर पर बदलाव
राकेश रंजन (चाईबासा एसपी) – बने रांची के नए एसएसपी।
अमित रेनू – बने चाईबासा एसपी।
श्री सौरभ – बने देवघर एसपी।
अजीत कुमार (रांची सिटी एसपी) – बने रेल एसपी जमशेदपुर।
दीपक कुमार पांडे – बने एसपी स्पेशल ब्रांच।
अनिमेष नैथानी – बने एसपी ACB।
कैलाश करमाली – बने रेल एसपी धनबाद।
अरविंद कुमार सिंह – बने एसपी स्पेशल ब्रांच।
एहतेशाम वकारिब – बने एसपी CID।
अन्य प्रमुख नियुक्तियाँ
अजीत पीटर डुंगडुंग (देवघर एसपी) – बने संयुक्त निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग।
मनोज स्वर्गीयरी – बने जैप-3, गोविंदपुर कमांडेंट।
मूमल राजपुरोहित – बनीं जैप-8 कमांडेंट।
पारस राणा – बने सिटी एसपी रांची, साथ ही जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार भी।
राकेश सिंह – बने ट्रैफिक एसपी रांची, साथ ही वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार।
कुल मिलाकर, इस आदेश को झारखंड पुलिस में हाल के वर्षों का सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। रांची और चाईबासा जैसे संवेदनशील जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती से सरकार की प्राथमिकता साफ झलकती है।