Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गिरिडीह, सरिया :
सरिया थाना क्षेत्र के चिरुवा गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। संदिग्ध परिस्थिति में कुएं में डूबने से दो छात्राओं की मौत हो गई।
ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।
सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर
दी है।