धनबाद: एसटी दर्जा की मांग को लेकर कुर्मी समाज का मशाल जुलूस, 20 को रेल टेका डहर छेका आंदोलन

अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर कुर्मी समाज का आंदोलन और तेज हो गया है। आगामी 20 सितंबर को रेल टेका डहर छेका आंदोलन के तहत झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रेल चक्का जाम किया जाएगा, जिसका व्यापक असर पड़ने की संभावना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद में मंगलवार को कुर्मी समाज ने एक मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस जिला परिषद कार्यालय से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक तक पहुँचा। इसमें सैकड़ों की संख्या में कुर्मी समाज के लोग शामिल हुए।

कुर्मी समाज का कहना है कि ऐतिहासिक रूप से उन्हें जनजाति का दर्जा प्राप्त था, लेकिन बाद में उन्हें ओबीसी वर्ग में डाल दिया गया। अब वे संविधान के अनुच्छेद 342 के तहत पुनः एसटी सूची में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं।

जुलूस में पारंपरिक कुड़माली नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि संसद के विशेष सत्र में कुर्मी समाज को एसटी दर्जा देने संबंधी विधेयक लाया जाए।

जुलूस को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए थे। रणधीर वर्मा चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा ताकि यातायात बाधित न हो।

कुर्मी विकास मोर्चा के अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा –
“जब तक केंद्र सरकार लिखित रूप से एसटी दर्जा देने की बात नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। यह मशाल जुलूस हमारी चेतावनी है कि अब कुर्मी समाज पीछे नहीं हटेगा।”

About Author

error: Content is protected !!