कर्नाटक: SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट, 59 किलो सोना और 8 करोड़ रुपये कैश गायब
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विजयपुरा (कर्नाटक):
कर्नाटक के विजयपुरा जिले में मंगलवार शाम भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की चादचान शाखा में हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। पांच नकाबपोश लुटेरे सेना की वर्दी पहनकर बैंक में घुसे और महज 20 मिनट के भीतर 59 किलो सोना व करीब 8 करोड़ रुपये कैश लूटकर फरार हो गए।
कैसे दिया लूट को अंजाम?
मंगलवार शाम करीब 5 बजे, बैंक का सामान्य कामकाज चल रहा था। तभी हथियारों से लैस लुटेरे बैंक में दाखिल हुए। उन्होंने स्टाफ और बैंक मैनेजर को बंधक बनाकर तिजोरी खुलवाई और सोने के गहनों व नकदी से भरे बक्से लेकर फरार हो गए।
मास्क और ग्लव्स से छुपाई पहचान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लुटेरों ने मास्क और दस्ताने पहन रखे थे। पूरी वारदात फिल्मी अंदाज़ में महज 15-20 मिनट के भीतर अंजाम दी गई। इसके बाद वे एक सफेद कार में बैठकर महाराष्ट्र की ओर भाग निकले।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कराई। महाराष्ट्र के सांगली जिले से लुटेरों की संदिग्ध कार बरामद हुई है, जिसमें कुछ हथियार और सोने के गहने मिले हैं। पुलिस ने बताया कि विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है और बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पहले भी हुई थी SBI में लूट
यह घटना कर्नाटक में हालिया बैंक डकैतियों की कड़ी में एक और बड़ा मामला है। कुछ महीने पहले दावणगेरे जिले में SBI शाखा से 17 किलो सोने की लूट हुई थी, जिसे पुलिस ने वेब सीरीज़ मनी हाइस्ट से प्रेरित बताया था।
एसपी विजयपुरा ने कहा:
“लुटेरों की पहचान जल्द हो जाएगी। महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा पर सघन चेकिंग चल रही है।”